Petrol Diesel Price: पटना सहित इन शहरों में पेट्रोल- डीजल हुआ महंगा, इन शहरों का भी रेट जानें

Petrol Diesel Price- बिहार के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ोतरी हुई है. पटना, गया सहित कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम यहां जानें.
पटना. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से पूरे देश के लोग परेशान हैं. प्रदेश का भी कुछ वैसा ही हाल है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से सीधे बजट पर प्रभाव पड़ता है. वहीं, बिहार के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ोतरी हुई है. पटना, गया सहित कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम यहां जानें.
तेल कंपनियों ने बिहार कई जिलों में आम आदमी को महंगाई का झटका देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है. इससे त्योहार के इस महीने में आपका बजट बिगड़ सकता है. पटना, गया, अररिया, गोपालगंज, समस्तीपुर, सीवान समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया. वहीं, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया समेत कुछ जगहों पर तेल के भाव में हल्की गिरावट आई है.
बता दें कि पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई. गया में पेट्रोल-डीजल 3 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया है. राजधानी पटना में गुरुवार को पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये में बिक रहा है. हालांकि, भागलपुर में पेट्रोल के रेट में 20 पैसे और डीजल में 19 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई. मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल 9 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया.
बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं. जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देती हैं. कंपनी की वेबसाइट associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं.
शहर– पेट्रोल – डीजल
पटना- 107.48 प्रति रुपये- 94.26 प्रति रुपये
गया – 108.22 रुपये प्रति लीटर – 94.95 रुपये प्रति लीटर
भागलपुर – 107.82 रुपये प्रति लीटर – 94.56 रुपये प्रति लीटर
मुजफ्फरपुर -108.10 रुपये प्रति लीटर – 94.82 रुपये प्रति लीटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




