यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल हुए

Updated at : 26 Apr 2024 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल हुए

पटना.यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी औरसह मीडिया प्रभारी विधान पार्षद संजय मयूख भी मौजूद थे.

विज्ञापन

पटना.यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी औरसह मीडिया प्रभारी विधान पार्षद संजय मयूख भी मौजूद थे. साथ ही इस अवसर पर मनीष कश्यप की मां भी मौजूद रहीं.मनीष कश्यप को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों को प्रताड़ित किये जाने के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था. कश्यप इस समय जमानत पर हैं. भाजपा में शामिल हाने के बाद मनीष कश्यप ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं. कहा कि जब वे नौ महीने जेल में थे तो मेरी मां ने मेरे लिए लड़ाई लड़ी और उन्होंने ही मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए कहा.उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मनीष कश्यप के भाजपा में शामिल होने पर खुशी जतायी . उन्होंने आरोप लगाया कि मनीष कश्यप को सलाखों के पीछे डाल दिया गया, क्योंकि कुछ लोग उन्हें चुप कराना चाहते थे.तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप ने लोगों के मुद्दे उठाए और हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में बात की. लेकिन, इस देश में कुछ गैर-भाजपा सरकारों ने उन्हें बहुत परेशान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन