ePaper

अब आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए देने होंगे 100 के जगह 50 रुपये

Updated at : 24 Aug 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
अब आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए देने होंगे 100 के जगह 50 रुपये

एसएससी ने उत्तर कुंजी को चैलेंज करने के लिए फीस में बदलाव कर दिया है. आयोग ने सरकारी भर्ती परीक्षा की आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए दी जानी वाली फीस घटा दी है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना: एसएससी ने उत्तर कुंजी को चैलेंज करने के लिए फीस में बदलाव कर दिया है. आयोग ने सरकारी भर्ती परीक्षा की आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए दी जानी वाली फीस घटा दी है. अब किसी भी परीक्षा के आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए पहले से कम फीस जमा करनी होगी. अब तक उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये फीस जमा करते थे, जो घटाकर 50 रुपये कर दी गयी है. नोटिस वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. एसएससी ने जारी नोटिस में लिखा है, टेंटेटिव आंसर-की के सवाल या जवाब को चैलेंज करने वाले मैकेनिजम पर विचार किया जा रहा है. फिलहाल उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये फीस जमा करते हैं. आयोग एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है जिसमें अगर उम्मीदवार द्वारा दी गयी चुनौती सही पायी जाती है तो उसकी पूरी फीस वापस कर दी जाये. हालांकि फीस रिफंड सिस्टम तैयार होने तक आयोग ने यह फैसला लिया है कि प्रति प्रश्न-उत्तर को चुनौती देने के लिए 50 रुपये फीस (पहले 100 रुपये थी) जमा की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन