पीयू- एमबीए में एडमिशन के लिए 30 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Updated at : 14 May 2024 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
पीयू- एमबीए में एडमिशन के लिए 30 मई तक कर सकते हैं आवेदन

पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत व्यावहारिक अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विभाग की ओर से संचालित एमबीए में एडमिशन के लिए आवेदन की तिथि 30 मई कर दी गयी है

विज्ञापन

पटना. पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत व्यावहारिक अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विभाग की ओर से संचालित एमबीए में एडमिशन के लिए आवेदन की तिथि 30 मई कर दी गयी है. विद्यार्थियों की ओर से कहा जा रहा है कि डिग्री रिजल्ट देर से निकलने तथा अद्यतन मैट स्कोर नहीं प्राप्त होने की वजह से आवेदन नहीं कर पाये थे. विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ ही विभाग के अध्यक्ष से भी आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की थी. पीयू के एमबीए में 60 सीटों के एडमिशन के लिए एक हजार आवेदन आते हैं. हाल ही में विभाग के द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में टीसीएस कंपनी ने 66 बच्चों का चयन किया था जिसमें 31 बच्चे यहीं के थे. पटना विश्वविद्यालय का एमबीए बिहार का सबसे पुराना एवं ख्यातिप्राप्त कोर्स रहा है. यहां के बच्चे अंतरराष्ट्रीय कंपनी के उच्च पदों पर काम कर चुके हैं. विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर अनिल कुमार ने कहा कि यहां से एमबीए करने वाले विद्यार्थी बैंक तथा अन्य वित्तीय कंपनी में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन