सरकारी स्कूलों में आज मनाया जायेगा योग संगम

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में आज मनाया जायेगा योग संगम

सरकारी स्कूलों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ”योग संगम” के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सरकारी स्कूलों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ””योग संगम”” के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि शनिवार को स्कूलों में होने वाले ””योग संगम”” कार्यक्रम में बच्चों व शिक्षकों के अलावा अभिभावक भी शामिल होंगे. सभी प्रधानाध्यापकों को ””योग संगम”” कार्यक्रम को अनिवार्य रूप में मनाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा है कि स्कूलों में योग संगम कार्यक्रम सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ ही अभिभावक भी शामिल होंगे. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद 21 जून को ही प्रधानाध्यापक दिये गये लिंक https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर पंजीयन करना सुनिश्चित करेंगे. लिंक पर आयोजित कार्यक्रम का फोटो और वीडियो भी अपलोड करेंगे. उन्होंने कहा कि पंजीयन नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की जायेगी. प्रधानाध्यापकों को दिये गये लिंक पर पंजीयन करने में परेशानी हो, तो वे बीआरसी से संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन