ePaper

पटना एयरपोर्ट पर हादसा: डिपार्चर विंग में फायर सेफ्टी इंस्टॉलेशन के दौरान मजदूर गिरा, हाथ टूटा

Updated at : 22 Jun 2025 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर हादसा: डिपार्चर विंग में फायर सेफ्टी इंस्टॉलेशन के दौरान मजदूर गिरा, हाथ टूटा

पटना एयरपोर्ट के डिपार्चर विंग में शनिवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब फायर सेफ्टी उपकरण इंस्टॉलेशन का कार्य कर रहा एक मजदूर लोहे की सीढ़ी से अचानक नीचे गिर गया.

विज्ञापन

गयाजी का रहने वाला है मजदूर, पटना के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज संवाददाता, पटना पटना एयरपोर्ट के डिपार्चर विंग में शनिवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब फायर सेफ्टी उपकरण इंस्टॉलेशन का कार्य कर रहा एक मजदूर लोहे की सीढ़ी से अचानक नीचे गिर गया. यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ. गिरने की आवाज सुनते ही अन्य मजदूर और एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे. घायल मजदूर की पहचान गयाजी जिले के निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी एजेंसी अल्फा इलेक्ट्रिकल एंड मेकैनिकल वर्क्स में कार्यरत है. वह एयरपोर्ट के डिपार्चर विंग में फायर सेफ्टी सिस्टम की फिटिंग का काम कर रहा था. अचानक संतुलन बिगड़ने से वह लोहे की सीढ़ी से सीधे जमीन पर गिर पड़ा. दाएं हाथ में फ्रैक्चर घटना के तुरंत बाद साइट इंचार्ज व अन्य मजदूरों की मदद से आनंद को इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसके दायें हाथ में ओपन फ्रैक्चर हुआ है. हालत अभी स्थिर है, लेकिन इलाज जारी है. एजेंसी के पदाधिकारियों ने बताया कि घायल मजदूर का इलाज एजेंसी की ओर से कराया जा रहा है. साथ ही यह आश्वासन दिया गया है कि जब तक आनंद पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाता, तब तक उसका वेतन एजेंसी देगी. हादसे के बाद सुरक्षा उपायों को लेकर एजेंसी की कार्यप्रणाली और एयरपोर्ट प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन