वैश्विक उत्पादकता में बेहतर करने के लक्ष्य के साथ करें काम: शिवराज

Updated:
विज्ञापन
वैश्विक उत्पादकता में बेहतर करने के लक्ष्य के साथ करें काम: शिवराज

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों और अधिकारियों से कहा है कि वैश्विक उत्पादकता में बेहतर करने के लक्ष्य के साथ काम करें.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे संवाददाता, पटना केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों और अधिकारियों से कहा है कि वैश्विक उत्पादकता में बेहतर करने के लक्ष्य के साथ काम करें. कुछ उत्पादों के मामले में हम बेहतर हैं, लेकिन और अधिक उत्पादों पर भी हमें काम करना होगा. इसलिए अच्छी गुणवत्ता के साथ उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र में अनुसंधान का एक बड़ा अभियान चलाया जाना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने यह बातें वर्चुअल माध्यम से शनिवार को आइसीएआर, पटना के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कहीं. इस कार्यक्रम में देशभर से कृषि वैज्ञानिक वर्चुअल जुड़े हुए थे. अटारी पटना के निदेशक डॉ अंजनी कुमार सिंह, प्रधान वैज्ञानिक डॉ मोनोबुल्लाह ,डॉ डीवी सिंह , डॉ अमरेंद्र कुमार बिहार से जुड़े रहे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे सामाजिक-आर्थिक समृद्धि और बढ़ेगी, बागवानी उत्पादों (विभिन्न प्रकार के फल-सब्जियों) की उपभोक्ता मांग भी तेजी से बढ़ेगी. इसे देखते हुए बागवानी क्षेत्र में अनुसंधान का बड़ा अभियान चलाया जाना चाहिए. उन्होंने कीटनाशकों के सही मात्रा में इस्तेमाल की भी बात कही. साथ ही कहा कि किसानों को बेहतर नर्सरियों के माध्यम से तक अच्छी किस्म के पौधे मिलना सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना होगा. श्री चौहान ने इलायची, केसर, सुपारी, काली मिर्च जैसे विशेष किस्म की फसलों की पैदावार पर विशेष शोध करने के लिए कहा. अटारी बिहार से जुड़े कृषि वैज्ञानिकों को निर्देश देते हुए कहा कि खरीफ बुआई के पहले किसानों को सही विधियां बताने के लिए सभी कृषि विज्ञान केंद्रों को संवाद कार्यक्रम करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन