ePaper

सोरंगपुर में हुआ महिला संवाद, जलापूर्ति का संकट होगा दूर

Updated at : 19 Apr 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
सोरंगपुर में हुआ महिला संवाद, जलापूर्ति का संकट होगा दूर

महिलाओं के सशक्तिकरण और नारी उत्थान को लेकर जानीपुर पंचायत अंतर्गत सोरंगपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. महिलाओं के सशक्तिकरण और नारी उत्थान को लेकर जानीपुर पंचायत अंतर्गत सोरंगपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त (डीडीसी) समीर सौरभ पहुंचे और वहां उपस्थित महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया.

कार्यक्रम में जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. डीडीसी समीर सौरभ ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक उत्थान के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिनका लाभ हर महिला तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को न सिर्फ योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, बल्कि उनकी समस्याओं को सीधे तौर पर सुनकर समाधान की दिशा में कदम भी उठाये जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष समस्याओं जैसे जल आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाएगी और इसका समाधान किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन