ePaper

राजगीर में इतिहास रचने को तैयार महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप, सीएम नीतीश ने गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Updated at : 14 Oct 2024 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
एशियन हॉकी चैंपियनशिप

राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होगी महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2024. जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा लेंगी. बिहार में पहली बार आयोजित होनेवाली वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के संदर्भ में सोमवार को ट्रॉफी गौरव यात्रा को सीएम ने हरी झंडी दिखाई.

विज्ञापन

बिहार में पहली बार आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गौरव यात्रा रथ को रवाना किया. अगले महीने 11 नवंबर से आरंभ होकर 20 नवंबर तक राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में चलने वाले इस प्रतिष्ठित हाकी चैंपियनशिप में भारत समेत चीत, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हाकी टीम हिस्सा लेगी. चैंपियनशिप ट्राफी को लेकर राज्य में उत्साह का माहौल पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री ने 01 अणे मार्ग में आयोजित समारोह में हरी झंडी दिखाकर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा का शुभारंभ किया.

सीएम ने ट्रॉफी का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले ट्रॉफी का अनावरण किया. इसके बाद ट्रॉफी गौरव यात्रा के बस में साथ जानेवाली एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों को मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी सौंपा. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों को एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों ने हॉकी स्टीक भेंटकर उनका अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने हॉकी गौरव यात्रा के लिये तैयार की गयी बस का मुआयना किया.

चार राज्य और सूबे के सभी जिले से गुजरेगी गौरव यात्रा

बिहार में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय ‘वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्तूबर से 10 नवंबर तक हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी.

राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में खेले जायेंगे सभी मैच

वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सभी मैच राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में खेले जायेंगे. भारत इस ट्राफी के 2023 का विजेता है, इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है जो देश के लिए बहुत गर्व की बात है. ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास और खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है. साथ ही भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होनेवाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है.

सभी जगह आयोजित होंगे कार्यक्रम

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां-जहां ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंचेगी, वहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ट्रॉफी के स्वागत और सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इससे बिहार में पहली बार होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी. राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता से ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करने का गौरव बिहार को प्राप्त हुआ है.

इसे भी पढ़ें: Special Train: बरौनी और जयनगर से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

29 अगस्त को स्टेडियम का हुआ था उद्घाटन

गौरतलब है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को राजगीर खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी और एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन किया था. पांच अक्तूबर को वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शुभंकर और लोगो का अनावरण भी किया था.

Trending Video

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन