34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

बिहार पंचायत उपचुनाव में महिलाओं ने मारी बाजी, 605 पदों में 345 सीटों पर दर्ज की जीत

बिहार पंचायत उप चुनाव में 605 पदों के लिए कुल 1961 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिसमें सबसे अधिक 1004 महिला प्रत्याशी और 957 पुरुष प्रत्याशी मैदान में थे. 605 पदों पर करायी गई मतगणना में 345 सीटों पर महिलाओं ने सीट दर्ज की है.

बिहार पंचायत उप चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक पदों पर जीत दर्ज की है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को 605 पदों पर मतगणना करायी गयी. इसमें 345 पदों पर महिलाओं ने जबकि 260 पदों पर पुरुष प्रत्याशियों को जीत मिली. उप चुनाव में 122 नव निर्वाचित प्रतिनिधियों की उम्र 21 वर्ष से 25 वर्ष के बीच है. 25 मई को पंचायत उप चुनाव में मुखिया, पंचायत सदस्य व पंच के चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी.

महिलाओं ने मार बाजी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतगणना परिणाम के अनुसार जिला परिषद सदस्य के सात पदों के लिए उप चुनाव कराया गया था. इसमें चार महिलाओं और तीन पुरुषों को जनादेश मिला है. इसी प्रकार से पंचायत समिति सदस्य के 41 पदों के लिए उप चुनाव कराया गया था, जिसमें 30 महिलाओं और 11 पुरुष प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई. ग्राम पंचायत मुखिया के 48 पदों पर उप चुनाव कराया गया, जिसमें 27 पदों पर महिलाओं को और 21 पदों पर ही पुरुष प्रत्याशियों को जीत मिली.

1004 महिला प्रत्याशी थी मैदान में

ग्राम कचहरी सरपंच के 52 पदों के लिए संपन्न चुनाव में महिलाएं पिछड़ गयीं. इसमें 30 पुरुष सरपंचों को जीत मिली, तो 22 महिला सरपंच बनने में कामयाब रही. ग्राम पंचायत सदस्य के 316 पदों में से 177 पद महिलाओं के खाते में गयी, तो 139 पद पुरुषों को मिला. इसी प्रकार से ग्राम कचहरी के पंच के कुल 141 पदों के उप चुनाव में महिलाओं के हक में 85 पद आये तो पुरुषों को 56 पदों पर ही संतोष करना पड़ा. पंचायत उप चुनाव में दिलचस्प यह भी है कि 605 पदों के लिए कुल 1961 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिसमें सबसे अधिक 1004 महिला प्रत्याशी और 957 पुरुष प्रत्याशी मैदान में थे .

Also Read: Viral Video: अखाड़ा बना पटना का स्कूल, महिला हेडमास्टर और शिक्षिका के बीच चले लात-घूसे, हुई पटका-पटकी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें