बाढ़ में कार से धक्के से महिला घायल

गुरुवार को दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रही महिला एक अनियंत्रित कार के धक्के से जख्मी हो गयी
बाढ़ .बाढ़ के शहरी गांव के पास गुरुवार को दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रही महिला एक अनियंत्रित कार के धक्के से जख्मी हो गयी. शहरी गांव निवासी उदय मिस्त्री की पत्नी पुतुल देवी (55 वर्ष) को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं दोनों बच्चे बाल-बाल बच गये. इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया. बाढ़ थाने की पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि नाबालिग चालक साथियों के साथ बैठ कर तेजी से कार ड्राइव कर रहा था. इसी दौरान महिला अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रही थी, जिसे कार ने ठोकर मार दी. ग्रामीणों के अनुसार कार शेखपुरा से बाढ़ आ रही थी. पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




