बिहटा स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी भोजपुर की महिला, एक पैर कटा ; गंभीर हालत में PMCH रेफर
अस्पताल में भर्ती घायल महिला
बिहटा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां एक महिला चलती ट्रेन से गिर गई। इस हादसे में महिला का बायां पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
Woman Fell From Train : बिहटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने के कारण एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हादसे में महिला का बायां पैर कट गया. घटना की सूचना मिलते ही रेल जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए बिहटा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया.
ट्रेन से यात्रा के दौरान गिरी, नरहि चांदी निवासी है महिला
घायल महिला की पहचान भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरहि चांदी गांव निवासी चंपा देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि चंपा देवी ट्रेन से यात्रा कर रही थीं. इसी दौरान बिहटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गयीं, जिससे उनका बायां पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. सूचना मिलते ही बिहटा रेल जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.
सूचना पर पहुंची जीआरपी की टीम
बिहटा रेल जीआरपी थानाध्यक्ष रीना कुमारी ने बताया कि ट्रेन से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं. उनका बायां पैर कट गया है. जीआरपी पुलिस ने तत्काल उन्हें स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए