पटना: 25 परिवारों को मिला भूमि का पर्चा, सहवाजपुर के सैकड़ों महादलित परिवारों को अब भी इंतजार

Updated:
विज्ञापन

भूमि का पर्चा दिखाते लाभुक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहटा में 25 जरूरतमंद परिवारों को भूमि का पर्चा मिलने से खुशी की लहर है. वहीं, सहवाजपुर के सैकड़ों महादलित परिवार वर्षों से सरकारी जमीन पर रहने के बावजूद पर्चे का इंतजार कर रहे हैं. भूमि पर्चा न मिलने से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे सरकारी लाभ से भी वंचित रहना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Patna News : पटना जिले के बिहटा प्रखंड क्षेत्र में भूमि राजस्व विभाग की ओर से 25 पात्र परिवारों के बीच भूमि का पर्चा वितरित किया गया. पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों में खुशी का माहौल रहा. विभाग की ओर से लाभुकों को भूमि से संबंधित आवश्यक कागजात भी सौंपे गये.

विज्ञापन

अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकार की योजना के तहत जरूरतमंद और पात्र परिवारों को भूमि का अधिकार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. योग्य लाभुकों को नियमानुसार भूमि का पर्चा दिया जा रहा है.

सहवाजपुर के परिवारों को पर्चे का इंतजार

इधर, बिहटा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 27 स्थित सहवाजपुर झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में बिहार सरकार की जमीन पर वर्षों से बसे सैकड़ों महादलित परिवारों को अब भी भूमि के पर्चे का इंतजार है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बस्ती में सैकड़ों महादलित परिवार लंबे समय से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. इन परिवारों के पास अपनी जमीन नहीं है और वे सरकारी जमीन पर रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे हैं.

पर्चा नहीं मिलने से आवास योजना का लाभ भी अटका

भूमि का पर्चा नहीं होने के कारण कई परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी वंचित हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि आवास योजना का लाभ लेने के लिए जमीन से संबंधित दस्तावेज जरूरी हैं. ऐसे में वर्षों से सरकारी जमीन पर बसे होने के बावजूद इन परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही है. स्थानीय महादलित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें भी नियमानुसार भूमि का पर्चा उपलब्ध कराया जाये

पर्चा मिलने से जगी घर के सपने की उम्मीद

दूसरी ओर, भूमि का पर्चा पाने वाले परिवारों ने बताया कि वे लंबे समय से जमीन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे. पर्चा मिलने के बाद अब अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है. कार्यक्रम में संबंधित विभाग के कर्मी और लाभुक परिवार मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन