सरकार बनी तो महिला लाभार्थी योजना लायेंगे : तेजस्वी

Updated at : 09 Mar 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार बनी तो महिला लाभार्थी योजना लायेंगे : तेजस्वी

बापू सभागार में शनिवार को आयोजित ‘माई-बहिन महासम्मेलन’ में तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि अगर वे सत्ता में आये, तो महिला लाभार्थी योजना लायेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बापू सभागार में शनिवार को आयोजित ‘माई-बहिन महासम्मेलन’ में तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि अगर वे सत्ता में आये, तो महिला लाभार्थी योजना लायेंगे. इस योजना के अंतर्गत जन्म लेने से लेकर स्वावलंबी बनने तक बेटियों को सरकार आर्थिक और दूसरी मदद सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा उसमें शिक्षण- प्रशिक्षण से लेकर नौकरी -रोजगार तक की व्यवस्था होगी. इसी के साथ उन्होंने माई-बहिन मान योजना सहित अपने वे दूसरे वादे गिनाए, जो वे समय-समय पर करते रहे हैं. तेजस्वी यादव ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे आम लोगों को इन वादों से अवगत कराएं. रितु जायसवाल ने चुनावी संघर्ष में महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय सहभागिता के लिए आश्वस्त किया. महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कांति सिंह, पूर्व मंत्री अनिता देवी, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह आदि उपस्थित रहीं. तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए राबड़ी ने की अपील: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद के गिरते स्वास्थ्य का हवाला देते हुए महिलाओं से एकजुट हो तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी जो कहते हैं,वह करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन