ePaper

उद्यमी और किसान नीतिगत समन्वय और संस्थागत सहयोग से ही सशक्त होंगे

Updated at : 20 Apr 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
उद्यमी और किसान नीतिगत समन्वय और संस्थागत सहयोग से ही सशक्त होंगे

नव बिहार रिनासा फाउंडेशन (एनबीआरएफ) ने बिहार में खाद्य प्रसंस्करण और विपणन की संभावनाओं को साकार करने पर शनिवार को बीआइए सभागार में उच्च स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया़

विज्ञापन

संवाददाता, पटना नव बिहार रिनासा फाउंडेशन (एनबीआरएफ) ने बिहार में खाद्य प्रसंस्करण और विपणन की संभावनाओं को साकार करने पर शनिवार को बीआइए सभागार में उच्च स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया़ इस कार्यक्रम में नीति-निर्माताओं, उद्यमियों और विशेषज्ञों ने बिहार के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण विचार साझा किये. मुख्य भाषण में विजय प्रकाश, सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी और अटल इनोवेशन सेंटर के चेयरमैन ने नीतिगत समन्वय और संस्थागत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया़ दिल्ली स्थित लॉजिस्टिक्स फर्म ग्लासविंग के सीइओ आशुतोष झा ने बिहार में प्रभावी लॉजिस्टिक्स की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, बिहार को कोल्ड चेन, वेयरहाउसिंग और अंतिम मील कनेक्टिविटी में निवेश करना चाहिए़ यह कृषि-आर्थिक क्षमता को पूरी तरह से साकार करने के लिए जरूरी है. बिहार उद्योग संघ के अध्यक्ष केपीएस केशरी ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में औद्योगिक चुनौतियों और निवेश के अवसरों के बारे में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, अवसंरचना और नियामक अड़चनों के बावजूद, यदि नीति समर्थन सुव्यवस्थित हो तो बिहार खाद्य उद्योग निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना रह सकता है.भारत के पूर्व उपनियंत्रक अरुण कुमार सिंह ने बिहार के कृषि क्षेत्र की क्षमता को साकार करने के लिए आवश्यक नीति परिवर्तनों पर ध्यान केंद्रित किया. संगोष्ठी में नयानगर फेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के प्रतिनिधि सुधांशु ने एफपीओ की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा, एफपीओ यदि उचित सहयोग मिले तो गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. एनबीआरएफ के निदेशक और एएफसीएल के सीइओ ज्ञान मोहन ने कहा, बिहार की कृषि परंपरा और समृद्ध उपज खाद्य प्रसंस्करण के लिए अपार संभावनाएं प्रस्तुत करती है.एनबीआरएफ के कार्यकारी निदेशक संतोष कुमार ने बिहार के खाद्य प्रसंस्करण इकोसिस्टम के एकीकृत विकास की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किया. प्रो निर्मल कुमार के धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन