हड़पी जमीन कब वापस करेंगे तेजस्वी: उमेश

Updated at : 11 May 2024 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
हड़पी जमीन कब वापस करेंगे तेजस्वी: उमेश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि नौकरी के बदले गरीबों की हड़पी हुई जमीन तेजस्वी यादव कब वापस करेंगे?

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि नौकरी के बदले गरीबों की हड़पी हुई जमीन तेजस्वी यादव कब वापस करेंगे? वे आज युवाओं के हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं, लेकिन बिहार का एक भी युवा उनके इस बहकावे में नहीं आयेगा. लालू परिवार का राजनीतिक इतिहास भ्रष्टाचार से शुरू होकर भ्रष्टाचार पर ही खत्म होता है. अब तेजस्वी यादव भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. लालू परिवार पूरे देश में शायद एकमात्र ऐसा राजनीतिक परिवार है जिसके आधा दर्जन सदस्यों पर घोटाले की जांच चल रही है. लालू प्रसाद स्वयं कोर्ट द्वारा चारा घोटाले में दोषी भी सिद्ध किये जा चुके हैं. उमेश सिंह कुशवाहा ने पूछा कि गले तक भ्रष्टाचार में डूबा हुआ लालू परिवार आज किस मुंह से सामाजिक न्याय की दुहाई देता है? राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार की राजनीतिक विचारधारा जेपी, लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के समाजवाद की परिभाषा से रत्ती भर भी मेल नहीं खाती है. राष्ट्रीय जनता दल का परिवारवाद लंबे समय तक समाजवाद का नकली आवरण ओढ़े हुए था, जो अब पूरी तरह से बेपर्दा हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन