गेहूं की खरीद एक अप्रैल से, प्रखंडों मे खुलेंगे तरकारी आउटलेट

Updated:
विज्ञापन
गेहूं की खरीद एक अप्रैल से, प्रखंडों मे खुलेंगे तरकारी आउटलेट

राज्य सरकार पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद आरंभ करेगी. सुधा की तरह प्रखंडों में तरकारी का आउटलेट खोला जायेगा.

विज्ञापन

विधानसभा में सहकारिता विभाग का 12 अरब 31 करोड़ 91 लाख 67 हजार रुपये का बजट पारित

संवाददाता, पटना

राज्य सरकार पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद आरंभ करेगी. सुधा की तरह प्रखंडों में तरकारी का आउटलेट खोला जायेगा. सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने विधानसभा में मंगलवार को इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि सासाराम, गया और जमुई चिड़ियाघर खुलेंगे.मंत्री द्वारा पेश 12 अरब 31 करोड़ 91 लाख 67 हजार रुपये का विभागीय बजट को सदन ने पारित कर दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद रहे. इससे पहले विपक्ष की तरफ से अख्तरुल इस्लाम शाहीन, अख्तरुल ईमान, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, समीर कुमार महासेठ, अजीत शर्मा और महबूब आलम ने कटौती प्रस्ताव पेश किया और इस पर चर्चा हुई. इस चर्चा में पक्ष और विपक्ष के करीब एक दर्जन सदस्य शामिल हुए. इसके बाद मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सहकारिता विभाग के बजट पर सरकार की तरफ से पक्ष रखा. उन्होंने विभाग की योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पेश की. मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि विभागीय पोर्टल पर निबंधित किसानों से धान और गेहूं अधिप्राप्ति की जा रही है. गेहूं अधिप्राप्ति एक अप्रैल से शुरू होगी. वित्तीय वर्ष 2025-26 में हजार समितियों में कृषि संयंत्र बैंक स्थापित किये जायेंगे. वेजफेड और कॉम्फेड के आपसी सहयोग से सुधा की तर्ज पर प्रखंडों में तरकारी सुधा आउटलेट खोले जायेंगे. वित्तीय वर्ष 2025-26 में गोदाम निर्माण के लिए एक अरब 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन