पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वेस्टर्न सीसी व नवशक्ति निकेतन जीते

Updated at : 14 Jun 2024 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वेस्टर्न सीसी व नवशक्ति निकेतन जीते

पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैचों में वेस्टर्न सीसी और नवशक्ति निकेतन ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

पटना. पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में 13 जून यानी गुरुवार को खेले गए मैचों में वेस्टर्न सीसी और नवशक्ति निकेतन ने जीत हासिल की. वेस्टर्न सीसी ने जेपी सीसी को 27 रन और नवशक्ति निकेतन ने पॉयनियर सीसी को 13 रन से मात दी. खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गये मैच में टॉस वेस्टर्न सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन बनाये. जवाब में जेपी सीसी की टीम 25.3 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गयी. विजेता टीम के सुनील (36 रन, तीन विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं, मनोज कमलिया स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में नवशक्ति निकेतन ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट पर 178 रन बनाये. जवाब में पॉयनियर सीसी की टीम 24.4 ओवर में 165 रन पर आउट हो गयी. विजेता टीम के अनंत (67 रन, पांच विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन