बिहार में दस लाख सदस्य बनायेगा हम : डॉ अनिल

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार ने कहा कि 31 अगस्त से पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी.
पटना. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार ने कहा कि 31 अगस्त से पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी. पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष सुमन की मौजूदगी में सदस्यता अभियान शुरू होगा. हर जिले में कम से कम 10 हजार सदस्य बनेंगे. जहां पार्टी की स्थिति मजबूत है, वहां 40 से 50 हजार तक सदस्य बनायेंगे. पूरे बिहार में 10 लाख सदस्य दिसंबर तक बनाने का लक्ष्य है. डॉ अनिल शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र में सभी घटक चुनाव हारे, मगर पार्टी एक लाख वोटों से चुनाव जीती. मौके पर प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार, मो कमाल परवेज, अनिल रजक, शकील हाशमी, गीता पासवान, शुभम कुमार, सुनील शाह, सूर्या सिंह, पन्ना कुमार, गिरधारी सिंह आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




