25 से 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा हम : जीतन राम

Updated:
विज्ञापन
25 से 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा हम : जीतन राम

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव 2025 एनडीए के साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संवाददाता, पटना हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव 2025 एनडीए के साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया गया. तय किया गया कि 25 से 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा जायेगा. पटना स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी गयी. बताया गया कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का अब तक आठ जिलों में एनडीए सम्मेलन हो चुका है. शेष 25–30 जिलों में भी सम्मेलन आयोजित होंगे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोशल मीडिया को सक्रिय बनाने, यूट्यूब चैनल शुरू करने, 20 मई को पार्टी का स्थापना दिवस मनेगा : तय हुआ कि पार्टी का स्थापना दिवस 20 मई को पटना में भव्य रूप से मनाया जायेगा. इस दौरान पार्टी की पत्रिका मांझी दर्पण का विमोचन भी होगा. 20 सूत्री योजना में और अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन