मनेर में धान की फसल डूबी सड़क पर चढ़ा पानी, परेशानी

Updated:
विज्ञापन
मनेर में धान की फसल डूबी सड़क पर चढ़ा पानी, परेशानी

patna news: मनेर. सोमवार को मनेर में बाढ़ के पानी से तबाही की स्थिति जारी है. गंगा व सोन नदी के जलस्तर बढ़ने से किनारे को लांघकर पानी खेतों की ओर बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

मनेर. सोमवार को मनेर में बाढ़ के पानी से तबाही की स्थिति जारी है. गंगा व सोन नदी के जलस्तर बढ़ने से किनारे को लांघकर पानी खेतों की ओर बढ़ता जा रहा है. हल्दी छपरा मनेर मार्ग पर दुधैला के समीप सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है. जिसे पार कर लोगो हल्दी छपरा, सात अना, दुधेला, धजवा टोला, इस्लामगंज, पुराना टोला, बदल टोला, नयका टोला गांव आने जाने को विवश हैं. वहीं लगातार बारिश व नदियों में छोड़े गये पानी से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फसल पानी में डूब जाने से किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है. दुधैला निवासी किसान अजय कुमार बताते हैं कि किता चौहत्तर पूर्वी व पश्चिम में लगभग 50 बीघा में 7 दिनों पूर्व ही धान की फसल की रोपाई की गयी थी और सभी पानी में डूब गयी है. अगर पानी तुरंत निकल जाता है तब तो धान बचेगा नहीं तो बर्बाद हो जायेगा. दुधैला से फिलहाल वाहनों का तो परिचालन हो रहा है. मगर मरीजों, प्रसूती महिलाओं को मनेर अस्पताल का एम्बुलेंस बाढ़ के पानी में नहीं जा पा रहे हैं. एंबुलेंस चालक का कहना है कि वहां फंस जायेगा.

जबकि ऑटो, बाइक, स्कूटी तक वहां रास्ते के पानी में प्रवेश कर पार कर रहे हैं. छिहत्तर और महावीर टोला गांव के समीप नाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग खतरे के बीच कंधे तक बाढ़ के पानी में घुसकर कर आवाजाही कर रहे हैं. वहीं कई लोगों को सामान को ट्रैक्टर से ऊंचे स्थानों पर ले जाते देखा गया. इधर नगर परिषद के अदल चक का गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन