ePaper

तीसरे चरण में 9848 बूथों पर होगा मतदान

Updated at : 03 May 2024 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
तीसरे चरण में 9848 बूथों पर होगा मतदान

गा मतदानसंवाददाता,पटनालोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है. तीसरे चरण में कुल 9848 बूथों पर मतदान कराया जायेगा. तीसरे चरण में कुल 54 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, जिनमें 51 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं. सबसे अधिक 15 प्रत्याशी सुपौल लोकसभा क्षेत्र में हैं, तो सबसे कम आठ प्रत्याशी मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में हैं. इसके अलावा खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी, झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में 10 प्रत्याशी और अररिया लोकसभा क्षेत्र में नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

विज्ञापन

तीसरे चरण में 9848 बूथों पर होगा मतदान संवाददाता,पटना लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है. तीसरे चरण में कुल 9848 बूथों पर मतदान कराया जायेगा. तीसरे चरण में कुल 54 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, जिनमें 51 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं. सबसे अधिक 15 प्रत्याशी सुपौल लोकसभा क्षेत्र में हैं, तो सबसे कम आठ प्रत्याशी मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में हैं. इसके अलावा खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी, झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में 10 प्रत्याशी और अररिया लोकसभा क्षेत्र में नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा क्षेत्रों में कुल 98 लाख 60 हजार 397 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था की गयी है. इसमें 51 लाख 29 हजार 473 पुरुष मतदाता, 47 लाख 30 हजार 602 महिला मतदाता और 322 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. तीसरे चरण में 100 वर्ष से अधिक आयु के 2716 मतदाता हैं जबकि पहली बार वोट डालनेवाले मतदाताओं की संख्या एक लाख 45 हजार 482 है. तीसरे चरण के मतदान में 11818 बैलेट यूनिट, 11818 कंट्रोल यूनिय और 12861 वीवीपैट का उपयोग किया जायेगा. इस चरण में प्रति बूथ 1001 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था की गयी है. तीसरे चरण में 32 बूथों का प्रबंधन महिलाओं द्वारा किया जायेगा जबकि 45 मॉडल बूथ बनाया गया है. तीसरे चरण में कुल 5039 बूथों से लाइव बेवकास्टिंग की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन