ePaper

आज पहली बार मोबाइल से नगरपालिका चुनाव की वोटिंग

Updated at : 28 Jun 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
आज पहली बार मोबाइल से नगरपालिका चुनाव की वोटिंग

राज्य में पहली बार शनिवार को मोबाइल एप के माध्यम से नगरपालिका चुनाव वोटिंग सुबह सात बजे से आरंभ होगी.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना राज्य में पहली बार शनिवार को मोबाइल एप के माध्यम से नगरपालिका चुनाव वोटिंग सुबह सात बजे से आरंभ होगी. साथ ही बूथों पर इवीएम के माध्यम से मतदान कराया जायेगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. बूथों से मतदान की लाइव वेबकास्टिंग की जायेगी जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि मतदान के लिए 489 बूथ स्थापित किये गये हैं जहां पर कुल 538 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे. नगरपालिका आम चुनाव और उप चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 379674 है, जिनमें 197129 पुरुष मतदाता हैं और 182539 महिला मतदाता हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन