वीएचपी की दुर्गा वाहिनी ने निकाला पथ संचलन

विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने शनिवार को पटना में पथ संचलन निकाला. राजधानी के वीर बसावन नगर स्थित एमएस मेमोरियल एकेडमी में चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान हुए इस आयोजन में बहनों ने जम कर जय श्री राम व भारत माता की जय के नारे लगाये.
संवाददाता, पटना
विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने शनिवार को पटना में पथ संचलन निकाला. राजधानी के वीर बसावन नगर स्थित एमएस मेमोरियल एकेडमी में चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान हुए इस आयोजन में बहनों ने जम कर जय श्री राम व भारत माता की जय के नारे लगाये. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृ शक्ति की क्षेत्र संयोजिका डॉ शोभा रानी सिंह ने कहा कि दुर्गा वाहिनी नारी सशक्कतीरण का एक बहुत बड़ा माध्यम है. संचलन कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख सुग्रीव प्रसाद, मातृशक्ति प्रांत सह संयोजिका एडवोकेट मनु प्रियम, दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका पिंकी कुमारी, विभाग संयोजिका अंजली मिश्रा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्चना मिश्रा, नगर अध्यक्ष विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




