पटना जू के पास कार ने वेंडर को रौंदा, मौत के बाद हंगामा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Sep 2024 1:09 AM
Patna News : शास्त्रीनगर थाने के पटना जू के सामने एक वाहन ने सोमवार की सुबह 50 वर्षीय गैस वेंडर कैलाश कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी.
राजाबाजार का रहने वाला था अधेड़
संवाददाता, पटना
शास्त्रीनगर थाने के पटना जू के सामने एक वाहन ने सोमवार की सुबह 50 वर्षीय गैस वेंडर कैलाश कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृत कैलाश कुमार राजाबाजार की मछली गली का रहने वाला था. घटना के बाद वेंडर और परिजनों ने जम कर हंगामा किया और सड़क पर शव रख कर कुछ देर के लिए जाम कर दिया. इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर सचिवालय डीएसपी, शास्त्रीनगर और सचिवालय थाने की पुलिस पहुंची. परिजनों ने मुआवजा और आरोपित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. ट्रैफिक थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ठेला लेकर जा रहे थे एजेंसी : जानकारी के अनुसार कैलाश घर से ड्यूटी के लिए निकले थे. ठेला लेकर वह एजेंसी जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कैलाश को टक्कर मार दी. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये. आनन-फानन में लोगों ने घायल कमलेश को उठा कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजन व अन्य वेंडर साथी अस्पताल पहुंच गये. इसके बाद शव को लेकर जू के सामने पहुंचे और जाम कर दिया. ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. हादसा किस गाड़ी से हुआ और किसने किया, यह पता लगाया जा रहा है.
शनिवार को एयरपोर्ट के पास भी कार की टक्कर से महिला की हुई थी मौत : शनिवार को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फोटोकॉपी दुकान चलाने वाली महिला को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










