पीपा पुल पर चार घंटे जाम में फंसे वाहन

Updated:
विज्ञापन
पीपा पुल पर चार घंटे जाम में फंसे वाहन

patna news: दानापुर. दियारा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पीपा पुल के उत्तरी छोर का पहुंच पथ जर्जर होने के कारण पुल पर मंगलवार को जाम लगा रहा.

विज्ञापन

दानापुर. दियारा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पीपा पुल के उत्तरी छोर का पहुंच पथ जर्जर होने के कारण पुल पर मंगलवार को जाम लगा रहा. पुल पर दोनों ओर करीब चार घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे. दियारा के लोगों ने बताया कि पुल के उत्तरी छोर का पहुंच पथ जर्जर होने के कारण पुल पर वाहनों का जाम लगा गया. जाम के कारण पुल पर पैदल चलना मुश्किल हो गया. लोगों ने बताया कि संवेदक द्वारा पुल के दोनों ओर पहुंच पथ की मरम्मत सही ढंग से नहीं की गयी है. जिससे अक्सर पुल पर जाम लग जाता है. पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव ने बताया कि पुल के उत्तरी छोर पर पहुंच पथ जर्जर और चढ़ाई के कारण ट्रैक्टर समेत अन्य गाड़ी फंस जाने से पुल पर जाम लग जा रहा है. प्रत्येक दिन पुल पर जाम लग रहा है. इसके बाद भी संवेदक व विभाग के अधिकारियों चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारी व संवेदक भी जर्जर पहुंच पथ का मरम्मत सही तरीके से नहीं किया जाता है. जिससे अक्सर पुल पर जाम लग जाता है. दियारा के लोगों ने बताया कि जाम के कारण लोगों को भारी फजीहत झेलना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन