वाहन चोरों ने तीन दिनों में छह बाइक व ऑटो उड़ाये

Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 09 Nov 2025 12:31 AM

विज्ञापन

वाहन चोरों के गिरोह ने आलमगंज थाना क्षेत्र में तीन दिनों के अंदर ऑटो और आधा दर्जन बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

पटना सिटी. वाहन चोरों के गिरोह ने आलमगंज थाना क्षेत्र में तीन दिनों के अंदर ऑटो और आधा दर्जन बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है. फतुहा निवासी सीएनजी ऑटो चालक राजीव कुमार दर्ज शिकायत में आलमगंज थाना की पुलिस को बताया है कि उसके साथ अजीब घटना घटी. गायघाट सड़क किनारे ऑटो लगा कर पैसेंजर को बुला रहा था. ऑटो में चाबी लगी हुई थी. चार कदम आगे बढ़ने के बाद जब वापस लौटा तो ऑटो गायब था. पीडित चालक इसकी सूचना आलमगंज थाना की पुलिस को दी है. गंगा स्नान के दौरान भद्र घाट से मोउद्दीनपुर निवासी दिनेश पासवान और इंद्रजीत कुमार की बाइक चोरी हो गयी. गोपालपुर निवासी सूरज कुमार की बाइक गायघाट के पास से चोरी चली गयी है. मैनपुर निवासी निशांत कुमार ने बताया कि उनकी बाइक भी आलमगंज थाना क्षेत्र से चोरी चली गयी है. मरची निवासी युवराज कुमार की बाइक आलमगंज थाना के तुलसी मंडी से और शेरशाह रोड निवासी विजय कुमार की बाइक घर से चोरी गयी है. पीड़ित ने आशंका जतायी है कि घर के अंदर के किसी व्यक्ति की संलिप्ता से बाइक चोरी गयी है. दूसरी ओर चौक थाना के लाल इमली गौरैया स्थान निवासी महेशानंद शर्मा की स्कूटी चौकशिकारपुर के पास से चोरी चली गयी है. पीड़ितों की ओर से शिकायत दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन