बिहार में प्री-मानसून का खतरनाक सिस्टम 'काल बैसाखी' एक्टिव, इन 19 जिलों में IMD की चेतावनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Apr 2026 3:01 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार में प्री-मानसून का सबसे खतरनाक मौसम सिस्टम 'काल बैसाखी' एक्टिव हो गया है. बुधवार रात से गुरुवार तक तेज हवाओं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है. राज्य के अधिकांश हिस्सों, खासकर उत्तर और पूर्वी जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम का रंग बदल चुका है. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों, खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार रात से गुरुवार तक तेज हवाओं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है.

कब आएगी तेज हवाएं और बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर-पश्चिमी चक्रवातीय सिस्टम के मिलन के कारण बुधवार रात से गुरुवार तक 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि की घटनाएं भी हो सकती हैं.

राज्य में मौसम का दो रंग

  • कैमूर (भभुआ): 38.1°C के साथ सबसे गर्म
  • पटना: हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना, तापमान 29°C
  • औरंगाबाद (कुटुंबा): सबसे ज्यादा बारिश 2.6 मिमी दर्ज

19 जिलों में येलो अलर्ट

सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में बारिश और तेज हवा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Imd ने जारी किया अलर्ट

क्या है काल बैसाखी?

काल बैसाखी अप्रैल-मई में अचानक आने वाला एक मौसमी तूफान है. यह पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में ठंडी और गर्म हवा के टकराव से बनता है. इसके कारण तेज हवाएं, वज्रपात और बारिश होती है, जो जान-माल के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं.

बुधवार को हुई बारिश

बीते 24 घंटों में पटना, बांका, गोपालगंज, बेगूसराय समेत 11 जिलों में हल्की से तेज बारिश हुई. पटना में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई. दोपहर बाद तेज बारिश भी हुई. छपरा 34.3°C के साथ सबसे गर्म जिला रहा. बारिश और आंधी के कारण अधिकतम तापमान में कमी आई है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिन ऐसे ही मौसम के हालात रहेंगे.

मौसम बदलने की वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाएं अचानक मौसम बदलने का मुख्य कारण हैं. साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी एक्टिव है, जिससे वातावरण अस्थिर हो गया है.

पटना में कैसा रहेगा मौसम?

पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी और दिन के समय उमस बनी रहने की संभावना है. तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा.

गर्मी कब बढ़ेगी?

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में मौसम साफ होने लगेगा. इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़कर 35-38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अप्रैल के मध्य तक बिहार में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा सकती है.

Also Read: खुशखबरी! बिहार के 4 लाख घरों में जल्द पहुंचेगी PNG गैस, 6 कंपनियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन