ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी कारोबारी की गयी जान, कोहराम

Updated at : 08 Mar 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी कारोबारी की गयी जान, कोहराम

शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के ऐनखां गांव के पास ऑटो-ट्रक के टक्कर में ऑटो सवार जयेश नामक एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुल्हिन बाजार

शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के ऐनखां गांव के पास ऑटो-ट्रक के टक्कर में ऑटो सवार जयेश नामक एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया. जयेश सब्जी का कारोबार करता था. ऑटो पर सवार होकर सब्जी लेने शुक्रवार की सुबह दोस्त सूरज के साथ पटना जा रहा था. जानकारी के अनुसार, ऐनखां गांव के पास दुल्हिन बाजार शहररामपुर मुख्य सड़क पर हुए हादसे में ऑटो पर सवार एक युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया. दोनों की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के डीहपाली गांव निवासी लालजी प्रसाद गुप्ता के 30 वर्षीय पुत्र जयेश कुमार उर्फ भोला और डीहपाली गांव निवासी 32 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जयेश व सूरज के परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने जयेश को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल सूरज का इलाज पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में किया गया. वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पालीगंज पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन