पटना से दिल्ली के लिए जल्द चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 8 घंटे की यात्रा के लिए इतना देना होगा किराया

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Mar 2025 9:43 AM

विज्ञापन

Vande Bharat Train

Vande Bharat Sleeper Train: इंडियन रेलवे पटना-दिल्ली रूट पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर चुका है. यह हाई-स्पीड ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सिर्फ 8 घंटे में सफर पूरा करेगी. इसके अलावा, पटना-हावड़ा और पटना-लखनऊ रूट पर भी 16 बोगी वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जाएगी.

विज्ञापन

Vande Bharat Sleeper Train: इंडियन रेलवे तेज और आरामदायक सफर के लिए वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार कर रहा है. अब पटना-दिल्ली रूट पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. इसे चलाने के लिए जल्द ही रेलवे घोषणा कर सकता है. यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से महज 8 घंटे में यह सफर तय करेगी. जिससे बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा पहले से अधिक सुगम और तेज होगी.

तेज, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से लैस

रेलवे की योजना के तहत, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटना-दिल्ली के बीच चलेगी. इस 16 कोच वाली ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगी और इसका किराया राजधानी एक्सप्रेस के समान हो सकता है. इससे बिहार के यात्रियों को राजधानी जैसी सुविधाएं मिलेंगी लेकिन सफर और भी तेज होगा.

पटना-हावड़ा और पटना-लखनऊ के लिए भी वंदे भारत की सौगात

बिहार से पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की यात्रा को तेज और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने पटना से हावड़ा और पटना से लखनऊ के लिए भी 16 बोगी वाली वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. पटना-लखनऊ रूट पर ट्रेन (संख्या 22345/22346) पहले चरण में शुरू होगी और यह ट्रेन पटना पहुंच चुकी है. इसके लिए रैक में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं.

ट्रायल के बाद होगा संचालन शुरू

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पटना-हावड़ा रूट पर 16 बोगी वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन दूसरे चरण में किया जाएगा. ट्रेन के पटना पहुंचने के बाद इसका ट्रायल रन किया जाएगा और फिर यात्रियों के लिए सेवा शुरू होगी. दिसंबर 2023 में पटना-हावड़ा और मार्च 2024 में पटना-लखनऊ के बीच 8 बोगी वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई थी. अब इन ट्रेनों को 16 बोगी वाले नए रैक से बदला जाएगा और पुराने रैक को चेन्नई भेजा जाएगा.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?

बिहार, यूपी और बंगाल के यात्रियों को होगा फायदा

नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा. इससे समय की बचत के साथ-साथ सफर अधिक सुविधाजनक और आरामदायक हो जाएगा. रेलवे की यह पहल यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन