किराना दुकान से लाखों का कीमती सामान चोरी

Published at :09 Aug 2024 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकान से लाखों का कीमती सामान चोरी

बिहटा थाना क्षेत्र के अजमेरी नगर मुहल्ले में चोरों के दलों ने एक किराना दुकान से 11 हजार नकद समेत लाखों रुपये का कीमती सामान चुराकर फरार हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिहटा

गुरुवार को बिहटा थाना क्षेत्र के अजमेरी नगर मुहल्ले में चोरों के दलों ने एक किराना दुकान से 11 हजार नकद समेत लाखों रुपये का कीमती सामान चुराकर फरार हो गये. घटना से बेखबर होने के बाद जब पीड़ित दुकानदार मो सलीम सुबह में दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के अंदर का नजारा देख कर उनके होश उड़ गया. दुकान तो बाहर से बंद थी, लेकिन पीछे से करकट टूटा हुआ था. चोर करकट तोड़कर अंदर घुसे थे. इसके बाद चोरों ने दुकान से महंगे चीज काजू, किशमिश समेत अन्य महंगे सामान पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित मो सलीम ने बताया कि कल रात्रि 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था. सुबह में दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का अंदर सारे सामान को इधर उधर फेंका पाया. फिलहाल इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडे ने कहा कि सभी मामलों पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन