बिहार यूनिट : वक्फ बिल के विरोध में विस में हंगामा रिपोर्टर टेबल पलटने की हुई कोशिश

Updated at : 27 Mar 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार यूनिट : वक्फ बिल के विरोध में विस में हंगामा रिपोर्टर टेबल पलटने की हुई कोशिश

बिहार विधानसभा में केंद्र सरकार द्वारा लाये गये वक्फ बिल के विरोध में विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया, वेल में आकर नारेबाजी की और रिपोर्टर टेबल पलटने की कोशिश की.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विधानसभा में केंद्र सरकार द्वारा लाये गये वक्फ बिल के विरोध में विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया, वेल में आकर नारेबाजी की और रिपोर्टर टेबल पलटने की कोशिश की. सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही माले के सत्यदेव राम और महबूब आलम ने इस विषय पर आसन से चर्चा कराने की मांग की. विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव सदन को कुछ सूचना देने के लिए सदस्यों को बैठने का आग्रह करते रहे. किसी तरह से अध्यक्ष ने सदन को यह सूचना दी कि प्रथम पाली के बाद सभी सदस्यों का ग्रुप फोटोग्राफी होगी और रात सात बजे विधानसभा परिसर में ही सदस्यों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया है. इसके बाद प्रश्नकाल आरंभ होते ही माले सदस्य तेजी से वेल में आकर वक्फ बिल का विरोध करने लगे. उनके साथ राजद और कांग्रेस के सदस्य भी वेल में आकर वक्फ विल पर सरकार को अपना पक्ष रखने की मांग करने लगे. कुछ सदस्यों ने रिपोर्टर की कुर्सी उठाकर टेबल पर रखी, तो कुछ ने रिपोर्टर के टेबल को पलटने का प्रयास किया. आसन से बार-बार आग्रह करने पर भी जब सदस्य नहीं माने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन