सड़क दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए मिलेेगा डेढ़ लाख तक की सहायता : मंत्री

Edited by DURGESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में हुई परिवहन मंत्रियों की बैठक में फैसला लिया गया है कि किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के इलाज के लिए केंद्र सरकार अब डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता देगी

विज्ञापन

– राहवीरों को अब 25 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा संवाददाता, पटना परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में हुई परिवहन मंत्रियों की बैठक में फैसला लिया गया है कि किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के इलाज के लिए केंद्र सरकार अब डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता देगी. वहीं, सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को अब 25 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा. मंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पटना, मुजफ्फरपुर, सारण, मोतिहारी, गया, नालंदा जैसे छह जिलों में जीरो फैटेलिटी का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए रोड सुधार समेत अन्य जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं. अगले माह से इन सभी छह जिलों से सड़क सुरक्षा के तहत व्यापक कार्य शुरू होगा, ताकि कम से कम सड़क दुर्घटनाएं हो. इसकी शुरुआत इन्हीं छह जिलों से की जायेगी. इसके बाद बाकी सभी जिलों में परिवहन मंत्री, सचिव और अन्य अधिक जिलों में बैठक करेंगे. राज्य भर में दो हजार बसें 102 से जुड़ेंगी मंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायलों को त्वरित मदद पहुंचाने के लिए दो हजार से अधिक एम्बुलेंस को 102 इमरजेंसी नंबर से टैग किया जा रहा है. झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से बिहार आवागमन सुलभ हो इसके लिए राज्य में जल्द ही 149 नयी इंटरस्टेट बसें शुरू की जायेंगी. विभाग योजना के तहत 1586 एंबंलेंस अभी 102 से जुड़े हुए हैं. अब जल्द ही दो हजार और एंबुलेंस को जोड़ने से घायलों को अस्पताल तक पहुंचने में सहूलियत होगी.

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन