अमित शाह के सबसे खास ने कर दिया ऐलान, इनके नेतृत्व में एनडीए गठबंधन बिहार में बनाएगी सरकार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Dec 2024 3:52 PM

विज्ञापन

नित्यानंद राय

Nityanand Rai on Nitish kumar: नित्यानंद राय ने कहा कि राजद ने बिहार को बदनाम किया है. देश में पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार में सीएम नीतीश कुमार विकास का रिकॉर्ड बना रहे हैं. अगले साल बिहार में एनडीए को अपार बहुमत मिलेगा और नीतीश कुमार फिर से सीएम बनेंगे.

विज्ञापन

Nityanand Rai on Nitish kumar: भारत सरकार में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अगले साल नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगी. नित्यानंद राय के इस बयान ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. दरअसल, राज्य की सियासी गलियारों में यह बात तैर रही थी कि बीजेपी और जदयू में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. मंगलवार को जदयू के ऑफिशियल X हैंडल से दो पोस्ट किया गया. दोनों में पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की मुस्कुराती हुई तस्वीर थी. और कैप्शन में लिखा था, ‘एकजुट NDA,एकजुट बिहार, 2025 में फिर से नीतीश कुमार’ और एनडीए मतलब, सशक्त भारत विकसित बिहार, एनडीए मतलब विकास की गारंटी, एनडीए मतलब सुरक्षा की गारंटी, एनडीए मतलब मजबूत इरादे, एनडीए मतलब हर व्यक्ति का सम्मान.’

नित्यानंद राय क्या बोले

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से पत्रकारों ने राजद पार्टी द्वारा बिहार के सीएम पर लगाए गए आरोप पर सवाल पूछा. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टी के लोग को ऐसे ही लगता है. भ्रष्टाचार में लिप्त राजद के नेता तेजस्वी यादव हमेशा इसी तरह का बयान देते हैं. सीएम नीतीश कुमार बिहार को विकास के रास्ते पर ले जा रहे है. उन्होंने बिहार के भविष्य को संवारा है. जंगलराज से उन्होंने बिहार को मुक्ति दिलाई है. विधि-व्यवस्था को स्थापित किया. आज बिहार में उद्योग आ रहा है. लोगों को पर्याप्त मात्रा में रोजगार मिल रहा है. स्वास्थ्य की उत्तम व्यवस्था की गई है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘बिहार को जिन लोगों ने चौपट किया. विकास नहीं किया. बिहार को बदनाम करवाया. उनलोगों से क्या उम्मीद की जाए. तेजस्वी यादव के चुनावी वादों में कोई दम नहीं है. बिहार की जनता ने उन्हें 15 साल तक शासन करने का मौका दिया. उनके पिता और उनकी माता जी प्रदेश के सीएम रहे, ऐसे में उन्हें प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि इस दौरान उन्होंने विकास के कौन-कौन से काम कराए.’

बिहार चुनाव को लेकर क्या बोले राय

नित्यानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए के सभी घटक दल, चाहे वे कोई भी हो, विकास में विश्वास करने वाले दल हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हम विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. वहीं बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की यात्रा आगे बढ़ रही है. जिसमें हम सब भागीदार है. एनडीए सरकार ने पहले भी जनता से किये गए वादों को पूरा करने का काम किया है और हम आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनायेंगे.’

अमित शाह ने नित्यानंद राय को बताया था जिगरी

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार के दौरान अमित शाह ने उजियारपुर में कहा था, ‘कल मेरे यहां मतदान है. फिर भी मैं यहां 1500 किमी दूर यहां उजियारपुर आया हूं. क्यों आया हूं कोई बताएगा? क्यों आया हूं? क्योंकि ये नित्यानंद राय हैं न, वो मेरा जिगरी दोस्त हैं. आप इन्हें सांसद बनाकर भेज दो. मैं इन्हें बड़ा आदमी बनाने का काम करूंगा.’

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2030 तक चलेगी सरकार, बीजेपी नेता ने किया ऐलान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन