अनियंत्रित बस दुकान में घुसी, महिला जख्मी

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 06 Apr 2025 12:07 AM

विज्ञापन

patna news: पालीगंज. स्थानीय बाजार स्थित हाइस्कूल छात्रावास के सामने शनिवार की देर शाम एक अनियंत्रित बस दुकान में घुस गयी. हादसे में वहां मौजूद एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

पालीगंज. स्थानीय बाजार स्थित हाइस्कूल छात्रावास के सामने शनिवार की देर शाम एक अनियंत्रित बस दुकान में घुस गयी. हादसे में वहां मौजूद एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. साथ ही कई लोग जान बचाकर वहां से भागे. इस घटना में दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को पीएचसी पालीगंज में भर्ती कराया. जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया. महिला की पहचान मिल्की गांव निवासी शैलेंद्र कुमार के 22 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक सोनी कुमारी घरेलू सामान लेने के लिए बाजार आयी थी. वह पालीगंज हाइस्कूल के छात्रावास के सामने स्थित सुनील गुप्ता के खाद दुकान के पास खड़ी थी. इसी बीच एक अनियंत्रित बस दुकान में जा घुसी. हादसे में सोनी कुमारी उसकी चपेट में आ गयी. जबकि वहां मौजूद कई लोग भागकर जान बचायी. ग्रामीणों ने बस को कब्जे में लेकर पालीगंज थाने को सूचना दी. इस घटना में बस का शीशा टूट गया. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया. वहीं ग्रामीणों के सहयोग से घायल सोनी को पीएचसी पालीगंज में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर स्थिति देखते हुए सोनी को पटना रेफर कर दिया गया. वहीं बस ड्राइवर भीड़ का फायदा उठा कर भाग निकला. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन