कैंपस : यूजीसी नेट एग्जाम आज, ऑफलाइन मोड में परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 9:34 PM
शनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से मंगलवार को यूजीसी नेट का आयोजन किया जायेगा. जून सत्र का यूजीसी नेट ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जायेगा
– परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले सेंटर पर प्रवेश हो जायेगा बंद
संवाददाता,पटनानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से मंगलवार को यूजीसी नेट का आयोजन किया जायेगा. जून सत्र का यूजीसी नेट ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जायेगा. इस बार यूजीसी नेट के 83 सब्जेक्ट्स का एग्जाम एक ही दिन दो शिफ्टों में आयोजित किया जा रहा है. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले प्रवेश कर लेना होगा. पहली पाली में नौ बजे व दूसरी पाली में 2:30 बजे तक ही सेंटर पर प्रवेश मिलेगा. इससे पहले यूजीसी नेट का एग्जाम ऑनलाइन सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होता था. यह बदलाव इसलिए किया गया है, ताकि सभी सब्जेक्ट्स और सभी सेंटर्स पर एग्जाम एक ही दिन में आयोजित किया जा सके. साथ ही दूर-दराज के सेंटर्स में भी एग्जाम आयोजित हो सके.
एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लेकर जाना जरूरी
अभ्यर्थियों को एग्जाम के समय अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लेकर जाना जरूरी होगा. साथ में दो फोटो भी लेकर सेंटर पर जाना होगा. यूजीसी नेट को इस बार तीन कैटेगरी में बांटा गया है. पहला केवल पीएचडी एडमिशन के लिए, दूसरा जेआरएफ व तीसरा असिस्टेंट प्रोफेसर बनने योग्य. नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे. पेपर एक में 50 प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न के दो अंक होते हैं. यह पेपर उम्मीदवारों की शिक्षण और शोध योग्यता, तर्क क्षमता, पढ़ने की समझ, भिन्न सोच और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन करता है. पेपर 2 में 100 प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक होते हैं, कुल 200 अंक होते हैं. यह पेपर उम्मीदवार द्वारा चुने गये विषय पर केंद्रित होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










