फतुहा के महत्माइन और धोबा में डूबे दो युवक, मौत

Updated:
विज्ञापन
फतुहा के महत्माइन और धोबा में डूबे दो युवक, मौत

patna news: फतुहा. थाना क्षेत्र के किसमिरिया गांव और सिरपतपुर गांव में महत्माइन और धोबा नदी में बुधवार को स्नान करने के क्रम में दो युवक डूब गये.

विज्ञापन

फतुहा. थाना क्षेत्र के किसमिरिया गांव और सिरपतपुर गांव में महत्माइन और धोबा नदी में बुधवार को स्नान करने के क्रम में दो युवक डूब गये. पहली घटना किस्मिरिया गांव के पास महत्माइन नदी में हुई जहां बीस वर्षीय युवक स्नान करने के क्रम में नदी में डूब गया. स्थानीय लोगों के अथक प्रयास के बाद करीब दो घंटे बाद नदी में डूबे युवक का शब बरामद कर लिया.

मृतक की पहचान शाहजहांपुर थाने के सिगरियावां निवासी रामबहाल राय के 20 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई. दूसरी घटना थाना क्षेत्र ���े सिरपतपुर गांव के पास हुई जिसमें 15 वर्षीय किशोर धोबा नदी में स्नान करने दौरान डूब गया. सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण नदी के किनारे जुड़ गये और फतुहा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर को नदी से बाहर निकाला. डूबा किशोर अमरजीत पासवान का पुत्र सुधांशु कुमार (15वर्ष) बताया जाता है. दोनों डूबने की घटना में पंचायत के मुखिया आलोक कुमार और पूर्व जिला पार्षद और भाजपा नेता ने ने सुबह से शाम तक मौके पर रहकर दोनों के परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम में भेजवाया.

पालीगंज में सोन नहर से महिला का शव बरामद

पालीगंज. थाना क्षेत्र के उदयपुर सोन नहर में एक अज्ञात महिला का शव ग्रामीणों ने देखा. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पालीगंज पुलिस को दी. महिला के शरीर पर काला रंग का शूट और मिट्टी रंग का पजामा है. फिलहाल महिला के शव को देखने से ऐसा लग रहा है शादीशुदा है. इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि उदयपुर गांव के सोन नहर में एक महिला का शव देखा गया है पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा दिया. अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया से महिला की हत्या कर शव को सोन नदी में फेंका प्रतीत होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन