ePaper

पटना से आ रही दो बहनों का शव मुजफ्फरपुर आउटर पर मिला, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गई जान

Updated at : 15 Sep 2025 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar News: पटना से आ रही दो सगी बहनों का मुजफ्फरपुर सफर बीच राह में ही थम गया. भगवानपुर ओवरब्रिज पर ट्रेन से उतरने की कोशिश में दोनों दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गईं. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में मुजफ्फरपुर के भगवानपुर ओवरब्रिज के पास दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही दो सगी बहनें दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे का मंजर

एक ट्रेन ओवरब्रिज के पास धीमी हुई तो दोनों बहनें जल्दबाजी में उतरने लगीं. उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत दौड़ पड़े.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर SKMCH भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया. मौके से मिले बैंक के पहचान पत्रों से मृतकों की पहचान हो सकी. पुलिस जांच में सामने आया कि मृत बहनें मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थीं. फिलहाल दोनों पटना के दानापुर इलाके में किराए के मकान में रहती थीं और एक बैंक में कार्यरत थीं. उनका मायका भी पटना में ही है. पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए.

पुलिस की जांच जारी

सदर थाना के अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसा ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में हुआ, जो सीधे तौर पर लापरवाही का नतीजा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दो बहनों की एक साथ मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. परिजन बदहवास हालत में मुजफ्फरपुर के लिए निकल पड़े हैं. इस घटना ने रेलवे सुरक्षा नियमों के महत्व और यात्रियों की लापरवाही से होने वाले खतरनाक परिणामों को एक बार फिर सामने ला दिया.

Also Read: पटना में डबल मर्डर का बड़ा खुलासा, महाकाल गैंग ने सुपारी लेकर रची थी साजिश

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन