राजस्व विभाग के दो अधिकारी निलंबित

नियमों की अनदेखी सहित अन्य कई आरोप में राजस्व विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.
पटना. नियमों की अनदेखी सहित अन्य कई आरोप में राजस्व विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. इनमें बोधगया के अंचल अधिकारी अविनाश कुमार और बोधगया के तत्कालीन राजस्व अधिकारी सुमित कुमार शामिल हैं. इन दोनों के खिलाफ मिली गंभीर शिकायतों के बाद गया के जिलाधिकारी ने चार जुलाई , 2024 को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को इनके विरुद्ध आरोपपत्र उपलब्ध कराया था. इस पर त्वरित गति से संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है. सूत्रों के अनुसार आरोपपत्र में इस बात का उल्लेख है कि दाखिल- खारिज के मामले में इन्होंने पुराने खाता, खेसरा से भूमि का मिलान और जांच किये बिना नियमों की अनदेखी कर स्वीकृति दे दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










