डीआरआइ और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात गांजा तस्कर गिरफ्तार

गांजा तस्कर के एक बड़े रैकेट के दो मुख्य किंगपिन को डीआरआइ पटना इकाई की विशेष टीम दबोचने में कामयाब रही है.
संवाददाता, पटना
गांजा तस्कर के एक बड़े रैकेट के दो मुख्य किंगपिन को डीआरआइ पटना इकाई की विशेष टीम दबोचने में कामयाब रही है. यह पूरी कार्रवाई बिहार एसटीएफ की विशेष टीम के सहयोग से की गयी है. वैशाली जिले के तेरसिया दियारा इलाके के रहने वाले मिंटू सिंह उर्फ मिंटू राय उर्फ माल्टा के गांधी सेतु पीलर संख्या 10 के पास किसी के इंतजार करने की गुप्त सूचना मिली. वह गांजा तस्करी के संबंधित कोई डील करने यहां आया हुआ था. इस पर दोनों एजेंसियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करके मिंटू को गिरफ्तार कर लिया. उसने भागने की कोशिश भी की और इस कोशिश में कार्रवाई करने गई टीम पर पिस्टल भी तान दी. परंतु जवानों की घेराबंदी इतनी ज्यादा सख्त थी कि वह चाहकर भी भाग नहीं सका. उसके पास से एक 9 एमएम का पिस्टल भी बरामद किया गया है.इसके अलावा विदुपुर के दाउदनगर इलाके में एक मकान में छापेमारी कर तस्कर रामू सिंह उर्फ रामू राय को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों से शुरुआती स्तर की पूछताछ में इन्होंने उत्तर बिहार खासकर पटना के आसपास के इलाके में गांजा की तस्करी में खास भूमिका निभाने की बात स्वीकार की है. डीआरआइ ने पिछले कुछ महीनों के दौरान 1 हजार 500 किलो गांजा जब्त किया है. इस वर्ष सिर्फ अप्रैल से अब तक 900 किलो से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है. इससे यह पता चलता है कि इस इलाके में गांजा की तस्करी का धंधा कितना बड़ा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




