पटना सिटी में गंगा नदी में नहाने गये दो दोस्त डूबे, एक हुआ लापता

patna news: पटना सिटी. घर से गंगा घाट घूमने आये दो किशोरों एक स्नान के दौरान डूब गया. जबकि दूसरा किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा.
पटना सिटी. घर से गंगा घाट घूमने आये दो किशोरों एक स्नान के दौरान डूब गया. जबकि दूसरा किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा. घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के नुरुउद्दीनगंज घाट पर घटी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मालसलामी के छोटी नगला आदर्श कॉलोनी निवासी दीपक कुमार का पुत्र छोटू और बिट्टू गंगा तट पर आये थे. जहां पर दोनों स्नान के लिए पानी में उतरे. इसी क्रम में दोनों डूबने लगे. इस दौरान छोटू डूब गया, जबकि बिट्टू किसी तरह बच गया. इसी बीच बिट्टू ने परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर परिवार के लोग गंगा तट पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. किशोर के डूबने की सूचना पर पुलिस भी गंगा तट पर पहुंची और डूबे किशोर के शव की तलाश के लिए गोताखोर व एसडीआरफ टीम को बुलाया. एसडीआरएफ की टीम पहुंची और गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि डूबे किशोर के शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिली है. रविवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया जायेगा. पुलिस की मानें तो शुक्रवार की शाम को यह घटना हुई है.नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद दानापुर. रूपसपुर थाना क्षेत्र के चुल्हाईचक के पास शनिवार को नाला से 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है. थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि शनिवार को स्थानीय लोगों ने सूचना दिया कि चुल्हाईचक के सामने नाला में एक व्यक्ति का शव पड़ा था. सूचना पर पुलिस टीम ने नाला से एक व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










