ePaper

Bihar News: पटना में परीक्षा माफिया का भंडाफोड़, सिपाही भर्ती में सेटिंग कराने वाले दो गिरफ्तार

Updated at : 19 Jul 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
exam mafiya patna| Two exam mafias arrested for setting in Bihar police constable recruitment

परीक्षा माफिया की तस्वीर

Bihar News: पटना के रामकृष्णा नगर में पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने वाले दो परीक्षा माफिया को पकड़ा है. इनके पास से 45 अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स, रोल नंबर समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं. पुलिस अब गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने वाले दो शातिर परीक्षा माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अग्रिणी गैलेक्सी अपार्टमेंट में छापेमारी कर प्रेम प्रकाश पटेल और सुबोध कुमार को पकड़ा. दोनों के पास से 45 अभ्यर्थियों के दस्तावेज, रोल नंबर, तीन वॉकी-टॉकी, सात मोबाइल, एक लैपटॉप, बुलेट बाइक, दो कार और ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं.

10 प्रतिशत कमीशन पर काम करते थे माफिया

पुलिस पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे 10 प्रतिशत कमीशन पर काम करते थे. हर अभ्यर्थी से एडवांस में दो लाख रुपए लेते और पूरी डील पांच से छह लाख में तय होती थी. दोनों का दावा है कि उनका बॉस कोई और है, वे सिर्फ उसके इशारे पर काम करते थे.

परीक्षा में सेटिंग का दावा कर ऐंठते थे मोटी रकम

पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार माफिया पिछले छह महीने से रामकृष्णा नगर में रह रहे थे. ये लोग सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने का वादा कर अभ्यर्थियों से मोटी रकम ऐंठते थे. इस बार सेटिंग नहीं हो सकी, तो उम्मीदवारों ने पैसे वापस मांगे. तब माफिया ने नेक्स्ट एग्जाम में सेटिंग कराने का झांसा दिया.

मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस अब उन अभ्यर्थियों से भी पूछताछ करेगी जिनके डॉक्यूमेंट्स इनके पास से मिले हैं. दस्तावेजों की जांच सिपाही चयन परिषद से कराई जा रही है. वहीं फरार अन्य माफियाओं की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पटना में इस कार्रवाई से परीक्षा माफियाओं के नेटवर्क का एक सिरा जरूर खुला है, लेकिन गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

Also Read: चंदन मिश्रा हत्याकांड में शेरू गैंग के शूटरों की हो रही पहचान, जेल से रची गई थी साजिश

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन