पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बीएचपीसीएल की जीत में चमके तुषारकांत

Updated at : 05 May 2024 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बीएचपीसीएल की जीत में चमके तुषारकांत

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बीएचपीसीएल ने अपना विजय क्रम जारी रखते हुए शनिवार को मूनलाइट सीसी को पांच विकेट से पराजित किया.

विज्ञापन

पटना. पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बीएचपीसीएल ने अपना विजय क्रम जारी रखते हुए शनिवार को मूनलाइट सीसी को पांच विकेट से पराजित किया. बीएचपीसीएल की टीम की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि मूनलाइट सीसी की लगातार छठी हार है. ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीत कर मूनलाइट सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए विक्रमादित्य चौधरी के 68 रन (85 गेंद, 5 चौके) की मदद से 40 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन बनाये. शिवम सिंह ने 40 (68 गेंद, 2 चौके) रन बनाये. बीएचपीसीएल की ओर से प्रदीप कुमार ने दो चटकाये. हसनैन को एक विकेट मिला. जवाब में बीएचपीसीएल ने 22.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन बना कर मैच को जीत लिया. बीएचपीसीएल की ओर से तुषारकांत ने 36 गेंदों में 5 चौके की मदद से 60, सौरभ तिवारी ने 26 गेंद में 4 चौके की मदद से 48 रन, अभिलाष कुमार ने 19 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 38, यशस्वी शुक्ला ने 20 गेंद में 5 चौके व 1 छक्का की मदद से 31 रन बनाये. मूनलाइट सीसी की ओर से मुन्ना कुमार ने 4 विकेट लिये. विजेता टीम के तुषारकांत (60 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया़

संक्षिप्त स्कोर :

मूनलाइट सीसी – 40 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन, रोहित शर्मा 12, शिवम सिंह 40, गुलशन झा 12, अरमान अहमद 11, प्रेम शर्मा 10, प्रेम भारद्वाज 17, अतिरिक्त 25, हसनैन 1/25, रितेश श्रीवास्तव 1/23, प्रदीप कुमार 2/14, तुषारकांत 1/41,शुभम 1/30, यशस्वी शुक्ला 1/30. बीएचपीसीएल – 22.5 ओवर में 200 रन, अभिलाष कुमार 38, सौरभ तिवारी 48, यशस्वी शुक्ला 31, तुषारकांत नाबाद 60, पवन नाबाद 12, प्रेम शर्मा 1/67, मुन्ना कुमार 4/34.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन