ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ट्रांसमिशन ढांचा होगा मजबूत

Updated:
विज्ञापन
ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ट्रांसमिशन ढांचा होगा मजबूत

बिहार राज्य के इंट्रास्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के दीर्घकालिक विकास के लिए वर्ष 2034-35 तक की योजना पर बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार राज्य के इंट्रास्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के दीर्घकालिक विकास के लिए वर्ष 2034-35 तक की योजना पर बैठक हुई. यह बैठक केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के दिशा -निर्देशों के तहत आयोजित की गयी, जिसमें राज्य की भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर ट्रांसमिशन ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में व्यापक चर्चा हुई. बैठक में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के चेयरमैन घनश्याम प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इसके अलावा इआरपीसी के सचिव एनएस मंडल, बीएसपीटीसीएल के प्रबंध निदेशक डॉ निलेश रामचंद्र देवरे, सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी, इस्टर्न रीजन लोड डिस्पैच सेंटर और इस्टर्न रीजन पॉवर कमिटी की टीमों ने भाग लिया.

कृषि कनेक्शन के विस्तार के लिए पंचायत भवनों में लगेंगे कैंप: मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ऊर्जा विभाग में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने की. उन्होंने किसानों को योजना के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायत सरकार भवनों में विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया.बैठक में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन के वरीय अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन