पांच मुख्य अभियंता व नौ अधीक्षण अभियंता का किया गया तबादला

Updated:
विज्ञापन
पांच मुख्य अभियंता व नौ अधीक्षण अभियंता का किया गया तबादला

पटना. पथ निर्माण विभाग के प्रभारी अभियंता प्रमुख (कार्य प्रबंधन) की जिम्मेदारी इ. सुनील कुमार को दी गयी है.

विज्ञापन

पटना. पथ निर्माण विभाग के प्रभारी अभियंता प्रमुख (कार्य प्रबंधन) की जिम्मेदारी इ. सुनील कुमार को दी गयी है. इसके साथ ही विभाग के पांच मुख्य अभियंताओं सहित नौ अधीक्षण अभियंताओं का तबादला कर दिया गया है. इसके अनुसार प्रवीण चन्द्र गुप्ता, मुख्य अभियंता, वर्तमान में मुख्य महाप्रबंधक, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड, पटना की सेवा वापस लेते हुए मुख्य अभियंता (अनुश्रवण), पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं विजय कुमार, मुख्य अभियंता (संविदा प्रबंधन, नीतिगत मामले एवं लेखा परीक्षा), पथ निर्माण विभाग, को स्थानांतरित कर मुख्य अभियंता, बिहार राज्य पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड, के पद पर पदस्थापन के लिए सेवा गृह (विशेष) विभाग, बिहार, पटना को सौंपी गयी है. बब्लु कुमार, मुख्य अभियंता, दक्षिण, पथ निर्माण विभाग को मुख्य महाप्रबंधक, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड, पटना-1 के पद पर पदस्थापित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन