दिल्ली में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने राज्य में मतदाता सूची की शतप्रतिशत शुद्धता को लेकर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू किया है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने राज्य में मतदाता सूची की शतप्रतिशत शुद्धता को लेकर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू किया है. इसी क्रम में, बिहार के 27 मास्टर ट्रेनर्स को नयी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आइआइआइडीइएम) में विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी. इनमें 16 नेशनल लेवल और 11 स्टेट लेवल के मास्टर ट्रेनर शामिल हैं. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की शुद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए बिहार के मतदान केंद्र पदाधिकारियों को भी नयी दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके साथ ही, राजनीतिक सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) को भी प्रशिक्षित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन