कोरोना के दौरान अस्पतालों का बेहतर प्रबंधन करने को लेकर पटना के 80 डॉक्टरों को ट्रेनिंग

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jul 2020 8:47 AM

विज्ञापन

पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेष पहल पर मंगलवार को पटना के विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन्फेक्शन कम करने व हॉस्पिटल मैनेजमेंट संबंधित ट्रेनिंग दी गयी. इसमें विभिन्न अस्पतालों के 80 डॉक्टर जुड़े. इसका उद्देश्य कोरोना के दौरान अस्पतालों का बेहतर प्रबंधन करना है. ताकि, आने वाले मरीज उनके परिजन के साथ-साथ चिकित्सा व चिकित्साकर्मी किसी तरह के तनाव में न आएं.

स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बताया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि केंद्रीय टीम ने बिहार की मौजूदा स्थिति से उनको अवगत कराया है. बिहार सरकार ने सभी आवश्यक कदम उठाया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी निरंतर बिहार के संपर्क में हैं.

केंद्रीय टीम के साथ की बैठक :

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को बिहार में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति का अवलोकन करने गयी केंद्रीय टीम के साथ बैठक की. अधिकारियों से फीडबैक लिया. कोविड-19 को लेकर बिहार की मौजूदा स्थिति पर बिंदुवार चर्चा हुई.

कंटेनमेंट जोन में वॉलेंटियर्स बढ़ाने का सुझाव

टीम में शामिल स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल एवं एनसीडीसी के डायरेक्टर डॉ एस के सिंह व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के निजी सचिव कुलदीप नारायण बैठक में मौजूद थे. बैठक में संयुक्त सचिव अग्रवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री को बताया कि कंटेनमेंट जोन में वॉलेंटियर्स बढ़ाने का सुझाव दिया गया है. साथ ही हॉस्पिटल मैनेजमेंट पर बल दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन