Tourist Place In Bihar: अब बिहार के इस जिले में भी ले सेकेंगे रोपवे का मजा, जल्द ही होगा ट्रायल, खूबसूरत वादियों का होगा दीदार

Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Oct 2025 10:03 AM

विज्ञापन

कैमूर में बन रहा रोपवे

Tourist Place In Bihar: बिहार में टूरिस्ट अब कैमूर जिले में भी रोपवे का मजा ले सकेंगे. करीब 13 करोड़ की लागत से रोहतास प्रखंड से चौरासन मंदिर तक इसे बनाया जा रहा है. ऐसे में चौरासन मंदिर तक लोगों का पहुंचना बेहद आसान होने वाला है. ट्रायल भी जल्द ही शुरू हो सकेगा.

विज्ञापन

Tourist Place In Bihar: बिहार में टूरिज्म को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. कई जिलों में घूमने-फिरने की जगहों को बेहतर और खूबसूरत बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में अब लोग कैमूर जिले में भी रोपवे का मजा ले सकेंगे. दरअसल, 1300 मीटर लंबा रोपवे लगभग 13 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है.

पहाड़ी तक 15 से 20 मिनट में ही पहुंच सकेंगे

यहां आने वाले लोग 12 केबिन और ड्रॉपिंग सिस्टम से 15 से 20 मिनट में ही पहाड़ी तक पहुंच सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इसका ट्रायल शुरू हो सकता है. जिसके बाद लोग खूबसूरत वादियों का दीदार करते हुए पहाड़ी तक पहुंचेंगे. दरअसल, सरकार की पहल से जंगल और पहाड़ों में बसे धार्मिक और ऐतिहासिक तक लोगों की पहुंच अब आसान हो रही है.

कैमूर में पर्यटन को मिल सकेगा बढ़ावा

माना जा रहा है कि यहां बन रहा रोपवे यहां आने वाले लोगों की संख्या में और बढ़ोतरी करेगा. चौरासन मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 84 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं, इसी कारण इसका नाम ‘चौरासन’ पड़ा. यह पहाड़ी करीब 1500 फीट ऊंची है. फिलहाल लोगों को यहां तक पहुंचने के लिये सड़क मार्ग के जरिये करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है.

अद्भुत है यहां का नजारा

जब यह मंदिर बादलों से ढक जाता है, तो नजारा बहुत सुंदर लगता है. ऐसा लगता है जैसे प्रकृति खुद मंदिर को सजा रही हो. श्रद्धालुओं को उस समय यह जगह धरती पर बने स्वर्ग जैसी लगती है. यह नजारा देखने वालों के मन को छू जाता है.

रास्ते में मिलते हैं और भी कई नजारे

चौरासन मंदिर तक पहुंचने का रास्ता भी एक तरह की तीर्थ यात्रा जैसा अनुभव देता है. रास्ते में बहती छोटी नदियां, हरी-भरी पेड़-पौधे और पहाड़ियों के बीच बना रास्ता इस सफर को खास बना देता है. पास में बहते झरने की आवाज माहौल को शांत और पवित्र बना देती है. यह मंदिर ऐसा स्थान है जहां प्रकृति और भक्ति दोनों एक साथ महसूस होते हैं.

Also Read: Bihar Crime News: बिहार में दीवाली से ठीक पहले 2 भाइयों की मिली लाश, एक को तो राष्ट्रपति कर चुके हैं सम्मानित

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन