Bihar Crime News: बिहार में दीवाली से ठीक पहले 2 भाइयों की मिली लाश, एक को तो राष्ट्रपति कर चुके हैं सम्मानित
Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Oct 2025 9:11 AM
मृतक यश राज और विशाल राज
Bihar Crime News: गयाजी में दीवाली से ठीक एक दिन पहले दो भाइयों की लाश मिली. रविवार की शाम से ही दोनों भाई लापता थे, जिसके बाद देर रात दोनों का शव बरामद हुआ. दोनों में से एक भाई को राष्ट्रपति सम्मान दे चुके हैं. जबकि दूसरे भाई की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी.
Bihar Crime News: आज दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जायेगा. लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले गयाजी जिले में रविवार की रात दो भाइयों की लाश मिली. जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई रविवार की शाम से ही लापता थे. जिसके बाद देर रात दोनों की लाश मिली. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने जमकर बवाल किया.
रिश्ते में थे फुफेरे-ममेरे भाई
यह घटना जिले के गेवाल बिगहा इलाके के नैली गांव के पास की है. दोनों भाइयों की पहचान यश राज (27 वर्ष) और विशाल राज (25 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में फुफेरे-ममेरे भाई लगते हैं. इनमें से विशाल राज को राष्ट्रपति सम्मानित भी कर चुके हैं. दरअसल, विशाल राज रक्तदान और सोशल एक्टिविटी में काफी एक्टिव रहते थे. जबकि दूसरे भाई यश की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी.
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
इस घटना को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों की हत्या कर शव को नाली में फेंक दिया गया. जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों के परिवार के बीच आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम देने की चर्चा है. दरअसल, दोनों परिवार के बीच पहले भी विवाद हुआ था. केस भी मामले में दर्ज हुआ था. मृतक विशाल के पिता चंदू यादव ने दोनों परिवार के बीच कलह की पूरी जानकारी दी.
अब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गयाजी सदर अस्पताल भेज दिया. इस बीच परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका को लेकर कड़ा आरोप लगाया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.
पुलिस घटना की जांच में जुटी
फिलहाल, पुलिस ने आस-पास के इलाकों में पूछताछ तेज कर दी है और हर पहलुओं से जांच की जा रही है. शहर में दोहरे शव मिलने की घटना से दहशत और चिंता का माहौल है. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर यश और विशाल की मौत कैसे हुई- दुर्घटना, आत्महत्या या फिर साजिशन हत्या? पुलिस के अनुसार, मामले का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा.
Also Read: शास्त्र से अधिक लोक मर्यादाओं को ऊपर रख कर जीये मर्यादा पुरुषोत्तम राम: डीएन गौतम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










