पुनौराधाम मंदिर के पास पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए 50 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण

Updated at : 17 Sep 2024 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
पुनौराधाम मंदिर के पास पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए 50 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण

पुनौराधाम मंदिर के आसपास बेहतर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास और आधारभूत संरचना के निर्माण लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गयी

विज्ञापन

संवाददाता,पटना पुनौराधाम मंदिर के आसपास बेहतर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास और आधारभूत संरचना के निर्माण लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसको लेकर सोमवार को पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारी ,सीतामढ़ी के साथ स्थल निरीक्षण किया और मंदिर के समीप 50 एकड़ भूमि को अधिग्रहण करने के लिए भूमि चिह्नित करते हुए जिला भू- अर्जन पदाधिकारी को इस दिशा में कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिये.पर्यटन विभाग ने पुनौराधाम मंदिर के विकास लिए 72.47 करोड़ की योजना स्वीकृत की है.इस योजना के तहत परिक्रमा पथ, सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका, जानकी महोत्सव क्षेत्र का विकास, सुंदर वास्तुशिल्प से सुसज्जित दीवारें, पार्किंग और अन्य पर्यटकीय सुविधाओं का विकास वर्तमान में किया जा रहा है. इससे एक तरफ जहां पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी. वहीं, सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी.वर्तमान में रामायण परिपथ के अंतर्गत अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं जानकी की जन्म भूमि की दर्शन के लिए पुनौराधाम आते हैं.इसको देखते हुए अयोध्या से पुनौराधाम जोड़ने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण राष्ट्रीय राज्यमार्ग का भी निर्माण हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन